रामलीला मैदान दिल्ली में जन आक्रोश रैली 24 को, भाग लेने का किया आह्वान

Updated:
विज्ञापन
रामलीला मैदान दिल्ली में जन आक्रोश रैली 24 को, भाग लेने का किया आह्वान

रामलीला मैदान दिल्ली में जन आक्रोश रैली 24 को, भाग लेने का किया आह्वान

विज्ञापन

कुमारखंड.

प्रखंड कार्यालय परिसर में सीपीआई (एम) की ओर से सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ललन कुमार ने की. कार्यक्रम में 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में पोलित ब्योरो सदस्य विजू कृष्ण, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, जिला सचिव राजेंद्र यादव शामिल हुए. पोलित ब्योरो सदस्य विजू के कहा कि 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रहीं एक के बाद एक जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही फैसलों ने समाज के हर तबके की जिंदगी को बरबादी की दहलीज तक पहुंचा दिया है.ऐसी ही विषम परिस्थिति में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. रैली के माध्यम से मनरेगा की पुनः वापसी समेत चार श्रम सहिता, बीज एवं बिजली विधेयक 2025 वापस लेने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, यूजीसी द्वारा गठित समता समिति के प्रावधान से रोक हटाने के साथ-साथ बिहार में कार्यरत तमाम स्कीम कामगारों तथा आंगनबाड़ी, आशा, ममता, कुरियर कर्मचारी, मध्यान भोजन रसोइयों आदि का स्थायीकरण व 26 हजार मासिक वेतन की मांग इस राष्ट्रीय रैली की प्रमुख मांगे होंगी. मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि इस रैली के सफलता के लिए बिहार के कोने-कोने तक आम जनता को मांगों से परिचित कराने हेतु छह प्रचार जत्था निकाली गयी है. जत्था में राष्ट्रीय एवं राज्य के नेता शामिल हैं जो जत्था के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ लोगों को जन आक्रोश रैली में शरीक होने का आह्वान कर रहे है. उन्होंने मंच के माध्यम से उपस्थित किसान मजदूर, छात्र नौजवान एवं महिला साथियों से 24 मार्च को ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली में शामिल होने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व राज्य कमेटी सदस्य गणेश मानव, ऋतू सिंह यादव, राजेंद्र यादव, श्यामसुंदर यादव, राजकिशोर सरदार, गजेंद्र यादव, कैलाश सिंह, अशोक यादव, पन्नालाल यादव, कृष कुमार यादव, रामनारायण यादव, चंदेश्वरी रजक, बबलू कुमार, अनमोल यादव, अली हुसैन, धीरेंद्र यादव, बेचन राम, उमेश यादव, देवनारायण सरदार, अम्बुज कुमार, गुलाब सरदार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन