बच्चों के बीच प्रगति-पत्रक का किया गया वितरण

बच्चों के बीच प्रगति-पत्रक का किया गया वितरण
ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिसर टोला पड़ोकिया में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, प्रगति-पत्रक वितरण एवं वर्ग पंचम के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक नितिन कुमार ने की. प्रधान शिक्षक ने वर्ग पंचम के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें विदा किया. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव माला देवी, अध्यक्ष मुकेश कुमार, पंच सुरेंद्र दास, वरीय शिक्षक कुमारी नीतू भारती, आशीष सर, ललन सर, इंदल कुमार भारती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










