ePaper

सरौनीकला-बिहारीगंज सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशानी

Updated at : 16 Apr 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
सरौनीकला-बिहारीगंज सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशानी

सरौनीकला-बिहारीगंज सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरौनी कला पंचायत के सरौनी काली स्थान, अर्जुन टोला होते हुए बिहारीगंज को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत के अभाव से वर्षों से बदहाल है. ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों व संवेदक की उदासीनता से इस सड़क का अब तक जीर्णोद्धार नहीं हुआ है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो सरौनी काली स्थान से अर्जुन टोला होते बिहारीगंज सड़क बनाने में अनियमितता बरती गयी है. बनने के बाद से लेकर अब तक कभी भी सड़क का मरम्मत ठीक तरीके से नहीं किया गया है. विभाग व संवेदक बस तारीख गिनने में लगे हुए हैं कि कब इस सड़क का पांच वर्ष पूरा हो और उन्हें इससे छुटकारा मिले. बीते कुछ महीना पहले ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी को बताया गया था कि सड़क जर्जर है, इसे ठीक कराया जाय, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व संवेदक सड़क को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं. बरसात के मौसम में इस रोड में बने गड्ढे में पानी जमा हो जाता है, जो कई दिनों तक जमा रहता है. वाहन चालक बार-बार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं. ग्रामीण शंकर मंडल, घनश्याम मंडल, मुन्ना मंडल, गब्बर कुमार, रंजीत कुमार आदि ने कहा कि उनके गांव तक पहुंचने का एकमात्र यही रास्ता है, लेकिन वह भी जर्जर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन