तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, 20 अप्रैल को मतदान

Updated:
विज्ञापन
तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, 20 अप्रैल को मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी.

विज्ञापन

– नयानगर, बराही आनंदपुरा व बीडी रणपाल में पैक्स चुनाव की तारीख घोषित

– 20 अप्रैल को होगा मतदान, 21 को आएगा पैक्स चुनाव परिणाम

– प्रशासनिक तैयारी पूरी, पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण कराने का दावा

उदाकिशुनगंज

प्रखंड क्षेत्र के नयानगर, बराही आनंदपुरा एवं बीडी रणपाल पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रखंड प्रशासन द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को नामांकन होना है. वही 10 व 11 अप्रैल को स्क्रूटनी होंगे. वही 13 अप्रैल को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा. 20 अप्रैल को मतदान जबकि 21 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी. प्रखंड के तीनों पंचायतों में मतदान केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है. नयानगर पंचायत में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मध्य विद्यालय नयानगर प्रमुख केंद्र रहेगा. इस पंचायत में कुल 1708 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं बराही आनंदपुरा पंचायत में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय आनंदपुरा को मुख्य केंद्र बनाया गया है. इस पंचायत में कुल 2489 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे. बीडी रणपाल पंचायत में भी चार मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें कबीर गंगा उच्च विद्यालय को मुख्य केंद्र बनाया गया है. इस पंचायत में कुल 2662 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे. चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी. उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करने की अपील की है. वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन