ePaper

महाशिवपुराण को लेकर तैयारी जोरों पर, अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated at : 16 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवपुराण को लेकर तैयारी जोरों पर, अधिकारियों ने लिया जायजा

महाशिवपुराण को लेकर तैयारी जोरों पर, अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन

सिंहेश्वर. बाबा नगरी में महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी जोरों पर है. कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रही है. बुधवार को मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में आयोजन समिति व स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने बैठक की. मौके पर एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती, ट्रैफिक डीएसपी चतुरानंद झा, बीडीओ आशुतोष कुमार व अंचलाधिकारी नवीन सिंह आदि मौजूद थे. एसडीओ व एएसपी ने आयोजन समिति से की गयी तैयारी की जानकारी ली. आयोजन स्थल में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी भी ली. ट्रैफिक डीएसपी ने यातायात व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी ली.एसडीओ ने आयोजन समिति से 25 स्वयंसेवक का एक ग्रुप बना लेने को कहा. इस ग्रुप के मॉनिटरिंग के लिए अलग से एक सुपरवाइजर बनाने को कहा. सेवा दल उप समिति के द्वारा बताया गया कि स्वयंसेवक में तकरीबन दो सौ महिलाएं भी शामिल रहेंगी. बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी, पूर्व जिप सदस्य सूरज सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष अनुराग चौधरी, दिलीप खंडेलवाल, रुपेश रूपक, राकेश रंजन, सुनील ठाकुर, कलानंद ठाकुर, राजेश राजू, श्रीकांत राय, दीपक भगत आदि शामिल हुए. पदाधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा 21 से 27 अप्रैल तक होने वाले महाशिवपुराण कथा आयोजन को लेकर बैठक के बाद पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया. ट्रैफिक डीएसपी ने रूट चार्ट व पार्किंग का लिया जायजा मंगलवार की रात्रि ट्रैफिक डीएसपी ने महाशिवपुराण कथा के आयोजन को लेकर सभी रूट पर पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जायजा लिया. आयोजन समिति व पार्किंग उप समिति के सदस्यों के साथ बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस एवं वहां से नगर पंचायत, गौरीपुर होते हुए प्रखंड कार्यालय स्थित मैदान आने का मार्ग देखा, लेकिन मार्ग सही नहीं पाए जाने के बाद मधेपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस में ही पार्किंग किए जाने का निर्णय लिया. वही नॉर्थ कैंपस से नारियल विकास बोर्ड तक श्रद्धालु ऑटो व टोटो से आ सकेंगे. इसके लिए नॉर्थ कैंपस में ऑटो व टोटो का स्टैंड बनाया जायेगा. नारियल विकास बोर्ड के पास से पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक आना पड़ेगा. हालांकि वृद्ध व निशक्तों के लिए कुछ टोटो की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन