ePaper

महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी जोरों पर

Updated at : 17 Apr 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी जोरों पर

महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

सिंहेश्वर. सिंहेश्वरधाम में आयोजित होने वाले सिंहेश्वरनाथ महाशिवपुराण के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. 21 से 27 अप्रैल तक चलने वाले महाशिवपुराण को सफल बनाने में स्थानीय लोग तन मन से लगे हुए है. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक की जा रही है. बताया गया कि सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा प्रदीप मिश्रा सुनायेंगे. कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु के पहुंचने की संभावना है. इनके ठहरने और भोजन के व्यापक प्रबंध किये गए हैं. अलग-अलग दिशाओं में बनाये गये ड्रॉप गेट सिंहेश्वर प्रवेश के सभी मुख्य मार्ग पर ड्राप गेट बनेगा. दरभंगा, मधुबनी, पटना, मुजफ्फरपुर व वीरपुर, सुपौल व गम्हरिया की तरफ से आने वाली गाड़ी को पुलिस लाइन से पहले रोक दिया जायेगा. चार पहिया सहित अन्य बड़े वाहनों का पार्किंग पेट्रोल पंप के समीप होगा. वहीं दो पहिया बाइक और साइकिल के पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन के मैदान में की जायेगी. ड्राप गेट के समीप दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया जायेगा. छोटी गाड़ी के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन मैदान पर रहेगी. कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया की 21 से 27 अप्रैल तक मुख्य बाजार में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन होगा. उन्होंने बताया कि सुपौल और पिपरा की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ी को दुर्गा चौक से मुड़ना होगा. वहीं राधा कृष्ण चौक से लरहा होते हुए भवानीपुर, सुखासन से भेलवा मोड़ पर निकलेगी. मधेपुरा से आने वाली ई रिक्शा व ऑटो का पड़ाव नारियल बोर्ड होगा. बड़ी गाड़ियों के ठहराव पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. कॉलेज चौक के आसपास या विवि के नये परिसर में पार्किंग रहेगा. निगरानी के लिए लगेंगे 130 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था के लिए एनसीसी कैडेट, विभिन्न संस्था के स्वयं सेवक तैनात रहेंगे. निगरानी के लिए जगह- जगह 130 सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे. वहीं श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए सभी प्रमुख स्थल पर 150 पर्याप्त शौचालय व जल की व्यवस्था के लिए 50 चापाकल, 20 मोटर लगाया जा रहा है. इसके अलावा पीने के पानी को व्यवस्था अलग से भी रहेगी. यह भी बताया गया कि विभिन्न जगहों पर दर्जनों बड़ा वाला एलइडी लगाया जा रहा है. किसी तरह के अवागमन की परेशानी नहीं हो, उसे देखते हुए सिंहेश्वर नगर पंचायत के सभी तरफ से आने वाले प्रवेश मार्ग पर कई एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन