नीतीश कुमार को खत्म करने की चल रही है तैयारी: सांसद

नीतीश कुमार को खत्म करने की चल रही है तैयारी: सांसद
फोटो-मधेपुरा 53- बात करते सांसद पप्पू यादव मधेपुरा. कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे. सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी जिसके भी साथ रहती है, उसे खत्म कर देती है. इस संदर्भ में उन्होंने नवीन पटनायक, एकनाथ शिंदे, रामविलास पासवान, महबूबा मुफ्ती और बाला साहेब ठाकरे का उदाहरण दिया और दावा किया कि अब नीतीश कुमार की बारी है. पप्पू यादव ने मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों पर भी सवाल उठाए. नीतीश कुमार की नहीं, बीजेपी की सरकार पप्पू यादव ने दावा किया कि यह नीतीश कुमार के मन से किया गया मंत्रिमंडल विस्तार नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया कि अब यह नीतीश कुमार की सरकार नहीं, बल्कि बीजेपी की सरकार है. बीजेपी ने उन्हें टेकओवर कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










