कमला राणा साइंस कॉलेज में हो रही है प्रायोगिक परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
कमला राणा साइंस कॉलेज में हो रही है प्रायोगिक परीक्षा

कमला राणा साइंस कॉलेज में हो रही है प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन

पुरैनी. कमला राणा साइंस कॉलेज सपरदह में स्नातक तृतीय खंड के विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा ली जा रही है. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय के आदेशानुसार बीते 31 मई से महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2022-25) की संबंधित विषयों की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा 5 जून तक होगी. इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रोफेसर अनुप्रिया राज ने बताया कि महाविद्यालय परिवार की देखरेख में उक्त परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में ली जा रही है. मौके पर प्रो रूपा कुमारी, मो फराहीम आलम, प्रवीण कुमार, शक्ति कुमार, दिलखुश कुमार, विकाश कुमार, नवीन कुमार, राकेश रंजन झा, प्रभाष यादव, वसीम अख्तर,मोहम्मद इजरायल, प्रो विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन