ePaper

पुलिस ने 24 घंटे में मूर्ति चोरी का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Jan 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में मूर्ति चोरी का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में मूर्ति चोरी का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

मधेपुरा.

भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरूवाहा स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने 15 किलो का अष्टधातु की मूर्ति चुरा लिया था. पुलिस ने बुधवार को 24 घंटे में मूर्ति को बरामद कर लिया है. इस मामले में दो चोर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार है.

तत्काल दर्ज हुआ मामला, बनायी विशेष टीम

सूचना मिलते ही पुलिस ने भर्राही थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 05.01.2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया. टीम में भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, पुअनि अजय कुमार, पुअनि दुर्गेश कुमार, पुअनि रामप्रवेश राम व सशस्त्र बल को शामिल किया गया.

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ में अलताफ उर्फ कैफ (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व फिरोज, निवासी अर्राहा वार्ड संख्या 12) व रौशन कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष पिता बनगी शर्मा, निवासी मरूवाहा वार्ड संख्या 06), दोनों थाना भर्राही, जिला मधेपुरा ने मंदिर से मूर्ति चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

निशानदेही पर मूर्ति व पूजा सामग्री बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गयी अष्टधातु की मूर्ति के साथ मंदिर से चोरी किये गये अन्य पूजा-सामग्री भी बरामद किया. बरामद सामान में अष्टधातु की मूर्ति, पीतल की टूटी घंटी, तांबे का छोटा लोटा, पीतल का छोटा-बड़ा लोटा, पीतल का घंटा शामिल है.

दो अन्य अपराधी फरार, तलाश जारी

पूछताछ में दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि इस मूर्ति चोरी की घटना में उनके साथ दो अन्य अपराधी भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन