पुलिस ने 160 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

पुलिस ने 160 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
आलमनगर. रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 निवासी रिंकू सिंह के बासा से पुलिस ने 160 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया. इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खापुर वार्ड 14 निवासी रिंकू सिंह के बासा पर शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान 160 लीटर शराब बरामद हुआ, जबकि पुलिस को देख तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. बरामद किए गए विदेशी शराब को जब्त कर थाना लाया गया. जबकि फरार तस्कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में एसआइ रंजीत पासवान, एएसआइ सुधीर ठाकुर व सशस्त्र पुलिस एवं ग्रामीण पुलिस बल शामिल थे. वही थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि फरार तस्कर के ऊपर मध निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










