पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार
आलमनगर . पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शुक्रवार को हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार किया है. नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य बाजार में दो शराबी शराब पीकर हंगामा कर रहा था. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर रात्रि गश्ती कर रहे पीएसआइ कमलेश कुमार व सशस्त्र पुलिस बल ने दोनों शराबी को मुख्य बाजार से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी सपरदह पंचायत अंतर्गत कड़ामा वार्ड दो निवासी बबलू साह व नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 निवासी रंजीत राय बताया गया. गिरफ्तार शराबी पर मध निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










