ePaper

पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

Updated at : 22 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन

मधेपुरा. 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पार्वती साइंस कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पर्यावरण संरक्षण: आमजन का सहयोग विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो अशोक कुमार ने किया. उन्होंने पृथ्वी दिवस की परिचर्चा में विस्तार से पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की रक्षा की चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण की संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाये रखने में योगदान दें. आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही है, तो पृथ्वी दिवस का महत्त्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पृथ्वी दिवस के मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं जैसे हवा, प्रदूषित पानी, प्लास्टिक का कचरा और पेड़ की कटाई के बारे में जागरूक करना है. यह दिन लोगों को बताता है कि कैसे धरती को बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा. उन्होंने बताया कि पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण के साथ-साथ जो बेकार पदार्थ हैं या अपशिष्ट वस्तुएं हैं उनके इस्तेमाल पर भी हमें रोक लगानी चाहिए और आवश्यक एवं जरूरी सामानों का ही प्रयोग करना चाहिये. जिससे पर्यावरण को कम से कम क्षति पहुंचे. भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह ने पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को संरक्षण तथा रक्षा के लिए आम जन के सहयोग के महत्त्व को बतलाया है. उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी की रक्षा नहीं होगी तो हमारे जीवन की रक्षा असंभव है. कार्यक्रम में समाजशास्त्र के प्रो अक्षय कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए पृथ्वी की रक्षा और पौधरोपण के लिए छात्र-छात्राओं को अपने आसपास के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस परिचर्चा कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक और शिक्षण कर्मी के साथ-साथ सहरसा बटालियन के जेसीओ महेंद्र राय एवं पीएस कॉलेज के एएनओ डॉ सुजीत कुमार भी उपस्थित थे. कार्यक्रम अधिकारी अजय अंकोला के मंच संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जन जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन