साप्ताहिक परेड में चौकसी बरतने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक परेड में चौकसी बरतने का निर्देश

थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर समय चौकस होकर ड्यूटी करना है

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा. थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने परेड का निरीक्षण किया एवं सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने निर्देश देते हुये कहा कि थाना क्षेत्र में गलत गतिविधि करने वाले लोगों पर नजर रखें. स्मैक बेचने वाले और तस्करी करने वाले की जानकारी दें. थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को दिन व रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने एवं सावधानी से ड्यूटी पर तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर समय चौकस होकर ड्यूटी करना है. थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी चौकी, महाल पर ग्रामीण पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने को कहा. इस दौरान एसआई मो मोइम, एसआई रविकांत कुमार, एसआई शशि कुमार के अलावा प्रिंस कुमार, रौशन कुमार, पांडे, राजेंद्र शर्मा, अमित कुमार, अभी राज कुमार एवं अन्य ग्रामीण पुलिस मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन