38 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

Updated:
विज्ञापन
38 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने गिद्वा के तरफ से सिंहेश्वर बाजार की ओर आ रहा है.

विज्ञापन

सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर गिद्दा चौक से एक 38 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक बाइक को भी जप्त किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल काला रंग के हिरो पैसन प्रो बाइक पर सवार एक युवक के द्वारा अपने बाइक के सीट पर एक जूट के बोरा में देशी चुलाई शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने गिद्वा के तरफ से सिंहेश्वर बाजार की ओर आ रहा है. उक्त सूचना का सत्यापन चम्पानगर गिद्वा चौक से आगे तीन मुंही रोड के पास पहुंचे तो देखे की एक लाल काला रंग के हिरो पैसन प्रो बाइक पर सवार एक युवक सामने से आ रहा है. जो पुलिस गाड़ी को देखते ही उक्त बाइक सवार युवक घबरा गया तथा गाड़ी को घुमाकर भागना चाहा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये युवक ने अपना नाम सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकना वार्ड 11 निवासी शोभा यादव बताया. शोभा यादव के पास से एक लाल काला रंग के हिरो पैसन प्रो बाइक निबंधन संख्या एच पी 66 2245 का विधिवत तलाशी लिया तो तलाशी के क्रम में उक्त बाइक के सीट पर रखा जूट के बोरा को खोल कर देखा तो बोरा के अंदर छोटे- छोटे उजला रंग के पॉलीथीन में बंधा हुआ 19 पीस प्रत्येक पीस में दो लीटर जिसका कुल मात्रा 38 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद हुआ. वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन