ePaper

19 जनवरी से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 22 Nov 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
19 जनवरी से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

19 जनवरी से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन

मधेपुरा . भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 (सीबीसीएस कोर्स) की परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा प्रारंभ होने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन यूएमआइएस के माध्यम से ही संपन्न होगी. दो से छह जनवरी तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरें जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं दो से छह जनवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे. वहीं विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात जनवरी से नौ जनवरी 2026 तय की गयी है. 12 जनवरी को एडमिट कार्ड होगा जारी परीक्षा नियंत्रक शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन होगा भरने के बाद छात्रों का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिया जायेगा. विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 19 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की है. सभी संकायों और महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी समय पर पूरी कर लें. अन्य विश्वविद्यालयों से आए छात्रों के लिए राहत बीएनएमयू में अन्य विश्वविद्यालयों से नामांतरित छात्रों के लिए भी पंजीकरण कराने की तिथि एक दिसंबर 2025 से पांच दिसंबर 2025 तय की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि ऐसे छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया में कोई बाधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. कॉलेजों को भेजा गया निर्देश अधिसूचना में सभी प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों व नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी समस्त जानकारी समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध करायी जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि 25 दिसंबर 2025 तक सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षाओं के सुचारू संचालन में कोई समस्या न आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन