आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना को लेकर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना को लेकर लोगों को किया जागरूक

आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना को लेकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा.

जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में शुक्रवार को अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी पूंजी, आपका अधिकार को लेकर बैठक की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की जमा पूंजी जो लावारिश हो चुका है, उसे वापस दिलाना है.

देश के कई ऐसे निवेशकों जिन्होंने पैसा एलआइसी, विभिन्न बैंकों में व म्यूचल फंड में निवेश किया है और निवेशकों की मृत्यु होने या अन्य किसी कारणों से जमा राशि की निकासी नहीं हो पाती है और वह जमा राशि संबंधित विभागों में जमा रहा जाता है. इसी खोये हुए पैसे को पुनः निवेशकों या उनके परिजनों को वापस दिलाने के लिए सरकार के द्वारा यह योजना चलायी जा रही है.बैठक में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अनिल बसाक उपस्थित थे. डीडीसी ने योजना की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व आमलोगों के बीच साझा किया. मौके पर वरीय उप समाहर्त्ता रानी कुमारी, कुंदन कुमार, तरुण आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन