ePaper

Election Express: व्यवस्था से परेशान जनता ने नेताओं से पूछे सवाल, कहा- भ्रष्टाचार से सभी परेशान, बिना पैसा नहीं होता कोई काम

Updated at : 25 Aug 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Election Express

Election Express: प्रभात खबर की इलेक्शन एक्सप्रेस टीम आलमनगर विधानसभा पहुंची, जहां चौपाल में लोगों ने बाढ़ से होने वाली तबाही, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सड़क व रोजगार की कमी तथा पलायन जैसी समस्याएं उठाईं. लोगों ने कोसी पर बांध निर्माण, सरकारी महाविद्यालय की स्थापना, मक्का आधारित उद्योग और महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की.

विज्ञापन

Election Express: प्रभात खबर की इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम सोमवार को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची. टीम ने चौसा के दुर्गा मंदिर परिसर, पुरैनी के डुमरैल चौक और बथनाहा के फुलौत में चौराहे पर चर्चा की. इसके बाद आलमनगर के पानी टंकी मैदान में चौपाल का आयोजन किया गया. 

बाढ़ से हो रही परेशानी पर हुई चर्चा 

चौपाल में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों काे बाढ़ से हो रही परेशानी पर चर्चा की गयी, वहीं विधानसभा क्षेत्र में कोसी पर बांध बनाने की मांग की गयी. लोगों ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ से हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो जाती है. इसके साथ साथ कई लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं. 

भ्रष्टाचार से लोग परेशान 

क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार से जनता परेशान है. बिना पैसा के कोई काम नहीं होता है. अंचल से लेकर प्रखंड स्तर तक भष्ट्राचार व्याप्त है. नेताओं ने कहा कि यहां के किसान अपने उत्पाद औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है. मक्का आधारित उद्योग इस क्षेत्र में लगाने की मांग की गयी. शिक्षा के क्षेत्र में यह क्षेत्र बदहाल है. यहां एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं है. इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. वहीं अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है. सरेआम हत्या हो रही है. 

पलायन और सड़क को लेकर हुई चर्चा 

चौपाल के दौरान आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगहों पर सड़क नहीं रहने से आवागमन में लोगों को हो रही भारी समस्या का मामला उठाया गया, कहा गया कि क्षेत्र में रोजगार नहीं है. लोग रोजी रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं. लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा नहीं रहने की आवाज उठाते हुए कहा कि आज भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं रहने के कारण लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं. इस क्षेत्र में एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है. इससे महिलाओं को भारी समस्या होती है.

Also read: PHC से CHC में अपग्रेड तो हुआ अस्पताल लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं मुकम्मल नहीं, प्रतिनिधियों से लोगों ने उठाए सवाल

आलमनगर विधानसभा के 2020 के चुनावी आंकड़े

  • नरेंद्र नारायण यादव : जदयू :102517
  • नवीन कुमार : आरजेडी : 73837
  • सुनीला देवी : एलजेपी : 9287
  • सर्वेश्वर प्रसाद सिंह : जेएकेपीएल : 8466
  • मो इफ्तेखार आलम : आरएल एसपी : 4596
  • सुधांशु कुमार : बीजेजेपी : 3054
  • राज नंदन कुमार सिन्हा : एसएपी : 2254
  • नरेश मंडल : आरजेजेपी :1828

पांच प्रमुख मुद्दे

  1. बाढ़ से हर वर्ष हो रही तबाही से मिले निजात, कोसी पर बने बांध
  2. भष्ट्राचार चरम पर, विधि व्यवस्था बदहाल, जल्द हो सुधार
  3. क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं, हो स्थापना
  4. मक्का किसानों को हो रही भारी समस्या, लगे मक्का आधारित उद्योग
  5. स्वास्थ्य व्यवस्था में हो सुधार, महिला चिकित्सक की हो नियुक्ति
विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन