शिव आराधना में देर रात झुमते रहे श्रद्धालु, ऐ गणेश के मम्मी तनी हमके पावर भांग पिला दो ना....

Published by : Kumar Ashish Updated At : 17 Feb 2026 6:51 PM

विज्ञापन

शिव आराधना में देर रात झुमते रहे श्रद्धालु, ऐ गणेश के मम्मी तनी हमके पावर भांग पिला दो ना....

विज्ञापन

सिंहेश्वर. बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आठ दिवसीय दिव्य आयोजन किया गया है. सिंहेश्वर मंदिर पुजारी तापस पंडा समाज के द्वारा संध्या सात बजे संध्या महाआरती किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. महाशिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सौम्या सिंह और लोक गायक गौरव लाल यादव उर्फ जूनियर खेसारी शिवगंगा पर गीत प्रस्तुति की. महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन एडीएम अरुण कुमार सिंह और नगर पंचायत सिहेंश्वर के अध्यक्ष पूनम देवी, दूसरे दिन सिहेंश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह ने संकल्प पूजा की. उसके बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद बिहार के उभरती हुई लोकगायिका सौम्या सिंह और लोकगायक जूनियर खेसारी ने जलवा बिखेरना शुरु किया. ऐ गणेश के मम्मी तनी हमके पावर भांग पिला दो ना…. और मोर भंगिया क मनाय द भोलेनाथ मोर जोगिया के मनाय द के धुन पर पूरा परिसर झूम उठा. कार्यक्रम में शिवगंगा तट पर भक्ति, अध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम दिखा, हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा. मौके पर सिहेंश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य रोशन ठाकुर, फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, अनुज कुमार सिंह, प्रिंस यादव, गौरव झा, बिट्टू चौरसिया, रिशभ कुमार, शोनू भगत, ललित भगत, विष्णु कुमार, नील कुमार, आनंद कुमार, शशिभूषण कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, तापस पंडा समाज के दीपक ठाकुर, निलांबर ठाकुर, अरविंद ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अभय ठाकुर, अन्नू ठाकुर, गोविंद ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन