मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव है शांति

Updated at : 27 Mar 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव है शांति

मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव है शांति

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले के खारी परमानंदपुर गांव के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र द्वारा किया गया, जिसमें 18 ज्योतिर्लिंग व कलश स्थापित किया गया. साथ ही कलश यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक प्रवचन व राजयोग के अभ्यास से आरंभ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सेवा केंद्र प्रभारी रंजू दीदी, प्रमुख अतिथि माउंट आबू से आयी लवली दीदी व गुवाहाटी से आयी मोनी दीदी सहित नेपाल से आए अतिथियों ने किया. रंजू दीदी ने कहा कि आज दुनिया युद्ध के चलते बहुत अशांत और भयभीत है. अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. इस समय हर मानव को शांति की जरूरत है, जो राजयोग मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव है. कार्यक्रम में मधेपुरा, बिहारीगंज, आलमनगर सहित अन्य स्थानों से आये लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमार शशिरंजन ने किया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, मुख्य आयोजक महात्मा धर्मदास, रश्मि रानी, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन