आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना परिसर में होली, ईद और रामनवमी को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ परमानंद पंडित ने की. मौके पर सीओ देव कृष्ण कामत, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. बीडीओ व सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है और भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें. मौके पर बिजली विभाग के जेई निलेश कुमार, स्थानीय रामलखन यादव, रणविजय कुमार, मो सादिक, रंजन कुमार, रवींद्र कुमार, शत्रुघ्न स्वर्णकार, प्रकाश यादव, नूनू झा आदि मौजूद थे. प्रशासन ने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन