शांति समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की हुई बैठक

शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम जेड हसन ने की. बैठक में बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ देवकृष्ण कामत,थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, विद्युत विभाग के जेई निलेश कुमार, पीएचईडी के सूरज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, खोखसी पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार सिंह, मो शाहिद, मो मुनिफ उद्दीन आदि मौजूद थे. एसडीएम ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया जाय. उन्होंने कहा कि कुर्बानी में पर्दा किया जाय. मुखिया एवं जनप्रतिनिधि से अपील की गयी की मस्जिद एवं इदगाहों की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाय. एसडीएम ने कहा कि मुस्लिम इलाके के मंदिरों में पर्व के दो दिन पूर्व से पर्व के दो दिन बाद तक चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन