ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना में ईद व रामनवमी को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राधवेंद्र नारायण ने की. थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में रमजान के समापन पर ईद पर्व और रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा को शांति,सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोनों हीं पर्व भाईचारे और शांति सद्भाव का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हम सबों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डीजे बजाना प्रतिबंधित है. ऐसा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों की सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें. बैठक में सरपंच दानिश दबीर, मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार, मो मोबीन अजीम, उमेश यादव, मनोज मुखिया, हरिश्चंद्र मुखिया,पवन मिश्रा,सत्यनारायण कुमार,सुरेंद्र कुमार साह, मो दबीर दानिश, मो जमशेद,मुखिया प्रतिनिधि मो बाबुल, मो शमीम, नासिर, रविन्द्र कुमार,प्रभुनारायण ठाकुर, मो नासिर,अजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन