डिजिटल मोड में गणना को लेकर प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल मोड में गणना को लेकर प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण

डिजिटल मोड में गणना को लेकर प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधेपुरा. समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) व पोर्टल प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के प्रत्येक पहलू को सरल व प्रभावी ढंग से समझाया गया, ताकि फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत ने बताया कि जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना से आए मास्टर ट्रेनर राजीव कुमार एवं ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उन्होंने जनगणना 2027 के डिजिटल संचालन, डेटा संकलन एवं प्रबंधन के सभी बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया. प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया. सा बताया कि सभी चार्ज पदाधिकारियों का जिला स्तर पर यूजर आईडी तैयार कर लिया गया है तथा आगामी जनगणना कार्य मोबाइल एप के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल मोड में संपादित किया जायेगा. इस दृष्टिकोण से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सिद्ध हुआ. मौके पर गणना नोडल पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा जनगणना 2027 के सफल आयोजन हेतु सभी से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन