लावारिस चार पहिया वाहन मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
लावारिस चार पहिया वाहन मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लावारिस चार पहिया वाहन मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा.

कुमारखंड-चकमका पथ पर लावारिस हालत में एक चार पहिया वाहन मिलने से इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मधुबनी चौक से पश्चिम स्थित पुलिया के पास चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया. शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में वाहन खड़ी देख ग्रामीणों में आशंका का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने स्थानीय चौकीदार संतोष कुमार से मामले की जानकारी ली. इसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना लाने की तैयारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है, जिससे मामला और संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि लावारिस हालत में खड़ी वाहन की जांच की जा रही है. वाहन पर नंबर प्लेट नहीं है. जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन