पंचायत समिति की हुई बैठक

पंचायत समिति की हुई बैठक
आलमनगर.
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख बेचनी देवी ने की.बैठक में खापुर पंचायत के मुखिया ने लेबर इंस्पेक्टर को आलमनगर कम से कम दो दिनों का समय देने की मांग की. वहीं खापुर पंचायत के वार्ड छह में छह महीने से ट्रांसफाॅर्मर जला हुआ है. सदस्यों ने शिक्षा समिति की बैठक महीने में एक बार करने की मांग की. नरथुआ भागीपुर पंचायत के कर्मी की बायोमेट्रिक से उपस्थित दर्ज नहीं करने पर मुखिया ने आपत्ति जतायी.
भागीपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि शौचालय के लाभार्थियों का इंट्री नहीं हो रहा है. मौके पर बीडीओ अजय कुमार, उपप्रमुख अवधेश मंडल, मुखिया रमेश कुमार रमन, राहुल कुमार, राजेश रोशन, पंचायत समिति चतुरानंद गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










