प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन
प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में बुधवार को एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में बुधवार को एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से जुड़े पीबीएल नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ सागर कुमार चौधरी ने उदाकिशुनगंज प्रखंड के लगातार 13वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर बने रहने तथा शत-प्रतिशत विद्यालयों में कार्यक्रम के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों, मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संकुल समन्वयकों तथा पीबीएल से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं को देते हुए सभी को बधाई दी. जिला तकनीकी टीम के प्रमुख सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया अधिक प्रभावी साबित हो रही है. इससे बच्चों में गणित व विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ी है. उन्होंने अन्य विषयों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लागू करने की आवश्यकता बताई. उन्होंने भारतीय भाषा समर कैंप-2026 की चर्चा करते हुए कहा कि भारत भाषाई व सांस्कृतिक विविधताओं से समृद्ध देश है. यह ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियों, संवादात्मक सहभागिता व सांस्कृतिक अनुभवों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराने का अभिनव प्रयास है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पिछले सात दिनों तक भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का सफल आयोजन किया गया. बीईओ सागर कुमार चौधरी ने डीईओ संजय कुमार, समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति व प्रेमलता समेत अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, परशुन सिंह, रामचंद्र राम, इंद्र कुमार गुजराल, सावित्री कुमारी, निलेश कुमार, आफताब आलम, संजीव सिंह, संजय प्रताप, पुतुल कुमार, कुलानंद कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, राहुल कुमार, प्रतिभा कुमारी, मो. परवेज मुशर्रफ, रमेश कुमार मेहता, रामभजन कुमार, गजेंद्र कुमार, केएम चांदनी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन