रौता धार में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
Updated at : 08 Nov 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

रौता धार में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
विज्ञापन
कुमारखंड.
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहपुर गढ़िया पंचायत के वार्ड सात निवासी गोविंद ऋषिदेव शुक्रवार से लापता है. परिजनों ने कहा कि गोविंद रौता धार में मछली पकड़ने की बात कह कर घर से निकला था, जो शनिवार तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने मछली पकड़ने के दौरान डूबने की आशंकी जतायी है. परिजनों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष रंजन कुमार को दी. थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआइ अतुल कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान पहुंचे. एसआइ ने इसकी सूचना सीओ व एसडीआरएफ टीम को दी. उन्होंने बताया कि सीओ ने कहा है कि एसडीआरएफ टीम आने पर खोजबीन की जायेगी. उधर लापता व्यक्ति की मां, पत्नी व बेटा व बेटी का रो रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




