अरार में 3.12 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अरार में 3.12 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अरार में 3.12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. अरार थाना के एएसआइ धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि झिटकिया गांव की ओर से एक बाइक पर मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है. सूचना की सत्यापन को लेकर झिटकिया पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस बल को देखकर बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति की जांच करने पर स्मैक बरामद हुआ. इसकी जानकारी सीओ देवक़ृष्ण कामत को दी गयी. सीओ मौके पर पहुंचे. बरामद स्मैक का वजन 3.12 ग्राम बताया गया. एएसआइ धीरज कुमार ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ, जब्त बाइक सहित हिरासत में लिए गये व्यक्ति को अरार थाना लाया गया. उसने नाम ध्रुव कुमार उम्र 24 साल निवासी मुरलीगंज थाना अंतर्गत परमानंदपुर नवटोलिया वार्ड नंबर 12 बताया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन