नाबालिक लड़की भगाने के मामले में एक गिरफ्तार

खोजबीन की गई तो पता चला कि रमानी टोला पश्चिम वार्ड संख्या सात निवासी सूरज राम के साथ लड़की को देखा गया था.
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या नौ से शादी की नियत नाबालिक लड़की भगाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत नगर पंचायत वार्ड नौ निवासी ने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की घर से बाजार जाने के लिये निकली लेकिन वापस देर शाम तक नहीं लौटी. इसके बाद खोजबीन की गई तो पता चला कि रमानी टोला पश्चिम वार्ड संख्या सात निवासी सूरज राम के साथ लड़की को देखा गया था. जब सूरज के घर गया तो उसके पिता संतोष राम उर्फ करिया राम सहित अन्य से पूछा गया तो बहाना बनाने लगे. तब आस पास के लोग पहुंचकर घर में देखने की बात कहा गया. जिसके बाद सभी ने मिलकर दोनों को घर से भगा दिया. और फिर सभी ने लड़की वापस करने की बात कही थी. बावजूद इसके लड़की को वापस नहीं किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त संतोष राम उर्फ करिया राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




