रामनवमी पर तीन दिवसीय रामधुनी अष्टयाम के दूसरे दिन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर तीन दिवसीय रामधुनी अष्टयाम के दूसरे दिन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

ग्राम शाहजादपुर स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रोता श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गयी

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की शहजादपुर पंचायत के ग्राम शाहजादपुर स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रोता श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गयी. पंडित प्रेमचंद्र मिश्र के सानिध्य में रामनवमी महोत्सव पर तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ यजमान राहुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक मंत्रोचारण के साथ तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू हुआ. वहीं रामधुनी अष्टयाम के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.””हरे-राम, हरे-कृष्ण”” के कीर्तन से पूरा गांव भक्ति के सागर में डूबा रहा. दूर-दराज से आए कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. इस आयोजन को सफल बनाने में राहुल कुमार सिंह, राजा कुमार, मोती सिंह, राजा सहित सभी सदस्य और ग्रामीण युवा तत्परता से जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन