नीतीश ने राज्य का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 80 हजार करोड़ पहुंचाया: मनीष

Updated at : 27 Feb 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने राज्य का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 80 हजार करोड़ पहुंचाया: मनीष

नीतीश ने राज्य का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 80 हजार करोड़ पहुंचाया: मनीष

विज्ञापन

मधेपुरा. एनडीए गठबंधन के प्रदेश प्रवक्ताओं ने प्रेसवार्ता कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी पर निशाना साधा. जदयू प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के दिए बदहाल बिहार को विकासशील बिहार बनाया है. उन्होंने कहा कि दिन-रात बिहारवासियों के कल्याण में जुटे नीतीश के लिए सारा बिहार उनका परिवार है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और रोजगार के सभी पैमानों पर पिछड़ा हुआ था. जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवारा. नीतीश ने राज्य के युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों के कल्याण के लिए काम किया और उन्हें समाज में सम्मान दिलाया. उन्होंने कहा कि लालू के शासनकाल में जहां बिहार का बजट केवल 23 हजार करोड़ का था, वह बजट साल 2023-24 में बढ़कर दो लाख 79 हजार करोड़ का हो गया. जिस बिहार में सड़कों की दुर्दशा थी, उस बिहार में नीतीश सरकार में महज चार से पांच घंटे में राज्य के किसी कोने से लोगों को राजधानी पटना पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में साल 2005 में केवल 700 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी और राजधानी पटना को केवल 7 से 8 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे बिजली मिल रही है. केवल पटना जिले में 800 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है. नीतीश के प्रयास से कर्पूरी को मिला भरतरत्न उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है. जिलों में कर्पूरी छात्रावास, आंबेडकर छात्रावास का निर्माण कराया गया है. छात्रों को मुफ्त में राशन भी मुहैया कराया जा रहा है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से आज आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं. आज लड़कियां इंटर की परीक्षा पास करती हैं तो 25 हजार, ग्रेजुएशन पास करती हैं तो 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है. हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश के चलते आज कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड के गठन, पटना एयरपोर्ट का विस्तार, नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण सहित कई घोषणाएं राज्य को विकास के पथ पर आगे जा रहा है. हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन ने कहा कि जनता 2005 से पूर्व की सरकार को वापस नहीं आने देगी. प्रेसवार्ता में लोजपा (आर) के निशांत मिश्रा, रालोमो के राहुल कुमार, जदयू के डॉ राजीव जोशी, महेंद्र पटेल, सुजो मेहता, रविशंकर, पिंटू मेहता, चंदन बागची, दिनेश पासवान, विनोद सरदार, मनोज भटनागर, युगल पटेल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन