सांसद ने अग्निपीड़ितों को दी सहायता राशि

सांसद ने अग्निपीड़ितों को दी सहायता राशि
मधेपुरा. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव यादव ने मंगलवार को अग्निपीड़ितों को सहायत राशि दी. ज्ञात हो कि गत दिनों कुमारखंड चौक स्थित रामजानकी मंदिर के पास आठ दुकानें जल गयी थी. सांसद ने पीड़ित दुकानदार सिंपल यादव, अमरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, गुड्डू कुमार, ललन ठाकुर, पप्पू मंडल, मोहन मंडल एवं रूपक सिंह को आर्थिक सहयोग के रूप में पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की. उन्होंने सरकार के ओर से सहायता मिले इसका आश्वासन दिया. मौके पर विनोद कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, मंन्टु सिंह, अनिरुद्ध यादव,देवाशीष पासवान, शैलेन्द्र कुमार, पिट्टु कुमार, रंधीर कुमार, दीपक कुमार, युवा रंजन, आशीष कुमार, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










