दो दिनों से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
दो दिनों से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव

दो दिनों से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव

विज्ञापन

बिहारीगंज. बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शनिवार को मोहनपुर नहर के पास छबीलवा नहर के पास दो दिनों से लापता नगर पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी 55 वर्षीय शंभु शाह का शव मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस व ग्रामीणों ने शव को नहर निकला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. मृतक के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि पिता बिहारीगंज में ही कई वर्षों से एक ही खाद की दुकान में नौकरी कर हम तीनों भाई का पालन-पोषण करते थे. फोन पर मां ने शाम में जानकारी दी कि पिता खाना खाने नहीं आया है. दुकान पर जाकर पता करने पर भी पता नहीं चला. शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर नहर में शव बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन