राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

विज्ञापन

मधेपुरा.

जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय में आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे ने न्यायिक व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मुकदमों का निष्पादन करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों से जुड़े संबंधित शत- प्रतिशत केसों में पक्षकारों को नोटिस तामिला सुनिश्चित करावें. ताकि अधिक से अधिक पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने- अपने मामलों का निष्पादन करा सकें. मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही. बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सचिव सदानंद यादव तथा लोक अभियोजक बिबेका कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन