ePaper

प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण के सफल आयोजन को लेकर किया बैठक

Updated at : 08 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण के सफल आयोजन को लेकर किया बैठक

नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद अथवा उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा. सिंहेश्वर में 21 से 27 अप्रैल तक होने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण के सफल आयोजन के लिए एक बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम स्थल मवेशी हाट मैदान में बनाए गए आयोजन समिति के अस्थाई कार्यक्रम स्थल पर यह बैठक संपन्न हुई. बैठक में महाशिवपुराण के सफल आयोजन के लिए गहन चर्चा की गईं. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अलग- अलग उप समिति बनाए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में साफ- सफाई, शौचालय व्यवस्था, पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था, मीडिया एवं प्रचार प्रसार के लिए अलग- अलग उप समिति बनाई गई. बैठक में बताया गया कि आने वाले समय में आवश्यकतानुसार और भी उप समिति बनाई जाएगी. अभी तत्काल जिन कार्यों की आवश्यकता है उसके लिए उप समिति फिलहाल बनाई गई है. कार्यक्रम स्थल मवेशी हाट एवं मेला ग्राउंड परिसर में साफ- सफाई व्यवस्था उप समिति बनाई गई. जिसमें मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद अथवा उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है. इसके अलावे इस समिति में मुन्ना, संतोष चौधरी एवं बिक्रम को भी रखा गया है. शौचालय उप समिति में उप प्रमुख मुकेश कुमार यादव, राजीव कुमार बबलू, विष्णु खंडेलवाल, ओमप्रकाश चौधरी एवं हरिओम को रखा गया. वहीं जलापूर्ति उप समिति का जिम्मा भवेश सिंह, सोनू गुप्ता, मंतोष सिंह एवं समीर को दिया गया. मीडिया उप समिति में रुपेश कुमार रूपक, राकेश रंजन, मनीष वत्स, रवि शर्मा, रवि संत, डॉ आईसी भगत, सुशांत कुमार को रखा गया. प्रचार प्रसार समिति में कन्हैया अग्रवाल, सुदेश शर्मा, राजा साह रघुवंश, शिवम् भगत, प्रधान, बादल भगत एवं सत्यम भगत को रखा गया. बाहर से आने वाले एनसीसी कैडेट एवं अन्य स्वयंसेवकों के आवासन हेतु सभी निजी स्कूल से संपर्क करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रकाश चंद्र जायसवाल, पवन चौधरी, अनुराग चौधरी, राजीव कुमार बबलू, प्रमोद चौधरी, शिवचंद्र चौधरी, सुनील ठाकुर, रुपेश रूपक, कन्हैया अग्रवाल, कुंदन कुमार, रवि शर्मा, शंकर चौधरी, रोहित साह, अमित कुमार गुप्ता, गोपाल भगत, अभिषेक शर्मा, रंजीत शर्मा, विष्णु खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, शिवम्, सत्यम, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन