रामनवमी पर मांस व मछली की दुकानें रहेगी बंद, प्रशासन अलर्ट
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पर मांस व मछली की दुकानें रहेगी बंद, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज.
रामनवमी के दिन उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इसकी बिक्री करते पाए जाने पर वैसे दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज एसडीएम एसजेड हसन ने सभी ईओ और बीडीओ को पत्र जारी किया है. एसडीएम ने कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान मांस -मछली की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. इसको लेकर सभी जगहों पर सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति रामनवमी के दिन मांस व मछली बेचते पकड़े जायेंगे, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं रामनवमी में जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को हिदायत दिया गया है कि वे शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस में भाग ले. जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति भड़काऊ नारा नहीं लगायेंगे. पूरे जुलूस की वीडियो ग्राफी आयोजन कमेटी के सदस्यों को कराना होगा. वहीं जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन और दंडाधिकारी के अलावे पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










