महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें करायी गयी बंद
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें करायी गयी बंद
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
नगर पंचायत क्षेत्र में महावीर जयंती पर मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें बंद करायी गयी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राज कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया था. प्रशासन ने महावीर जयंती के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में मांस, मछली एवं मुर्गे की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया था. इसके बावजूद कुछ दुकानें खुली नजर आयी. सूचना मिलने पर सभी दुकानों को बंद कराया गया. दुकानों बंद कराने में कार्यालय सहायक रिशु आनंद आदि ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










