ePaper

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 30 Oct 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू मधेपुरा में भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन होगा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इस वर्ष सरदार पटेल की 150वीं जयंती होने के कारण एकता दिवस का विशेष महत्व है. अतः इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एकता दौड़, एकता शपथ-ग्रहण, पदयात्रा, परिचर्चा, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इससे न केवल युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव जागृत होगा, बल्कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित व आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी साकार करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों व सभी विभागाध्यक्षों को एकता दिवस के आयोजन के लिए पत्र प्रेषित किया गया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय एनएसएस के तत्वावधान में शिक्षाशास्त्र विभाग में राष्ट्रीय एकता में शिक्षा की भूमिका विषय पर परिचर्चा और शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन