JIPMAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
NTA JIPMAT 2026 Application: मैनेजमेंट में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी JIPMAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है.
NTA JIPMAT 2026 Application: जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी JIPMAT 2026 एग्जाम के जरिए देश के टॉप संस्थानों में 5 साल के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है. खास बात ये है कि 12वीं के बाद ही आप सीधे मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाना होगा.
JIPMAT 2026 के लिए आवेदन 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 मई 2026 है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 12 से 14 मई 2026 के बीच करेक्शन का मौका मिलेगा. परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.
NTA JIPMAT 2026 Application: ऐसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं.
- JIPMAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें.
- जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन फीस का भुगतान करें.
- आखिर में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
JIPMAT 2026 Official Notification Check Here
इस परीक्षा के लिए आवेदन फीस अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय किया गया है. General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2200 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PH उम्मीदवारों के लिए फीस 1100 रुपये है. भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 11000 रुपये फीस रखी गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान या ई वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.
JIPMAT 2026 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
JIPMAT 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. यह किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए. हालांकि, डिटेल में एलिजिबिलिटी जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि आगे कोई दिक्कत न हो.
यह भी पढ़ें: JEE मेन में झारखंड की बेटी का जलवा, सेशन 2 नहीं दिया फिर भी बनी स्टेट टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




