जदूय जिलाध्यक्ष बनीं मंजू, कार्यकर्ताओं में खुशी

Updated:
विज्ञापन
जदूय जिलाध्यक्ष बनीं मंजू, कार्यकर्ताओं में खुशी

जदूय जिलाध्यक्ष बनीं मंजू, कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. जनता दल (यू) की नेता मंजू कुमारी उर्फ गुड़ी देवी को एक बार फिर जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा के बाद उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय जदयू उदाकिशुनगंज में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और भी मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंजू कुमारी उर्फ गुड़ी देवी लंबे समय से पार्टी और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं. मौके पर अजय राम मंडल, मिथिलेश राम, बिलाश राम, राजकुमार साह, देवनारायण राम, राजेन्द्र साह, निलेश यादव, अरविंद कुमार, संतोष कुमार मंडल, भोला कुमार, सुनील कुमार मंडल, सुरेंद्र मेहता, गौतम मेहता, विकास कुमार, यशवंत कुमार, गिरीश कुमार, प्रदीप मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन