महाशिवरात्रि महापर्व के हैं कई आध्यात्मिक रहस्य: रंजू

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि महापर्व के हैं कई आध्यात्मिक रहस्य: रंजू

महाशिवरात्रि महापर्व के हैं कई आध्यात्मिक रहस्य: रंजू

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्वकर्मा चौक के सामने स्थित स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनायी गयी, जिसका आरंभ कलश यात्रा शिव शंकर की झांकी प्रभात फेरी से हुआ. कलश यात्रा व झांकी स्थानीय सेवाकेंद्र विश्वकर्मा चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, थाना चौक, शास्त्री चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, चंडिका स्थान होते हुए पहुंची. उसके बाद 90 त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी रंजू दीदी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके अर्चना बहन नगर पंचायत मुख्य पार्षद नीतू देवी, राजद महिला अध्यक्ष रागिनी रानी, पूर्व प्रमुख विनयवर्धन ने किया. मौके पर रंजू दीदी ने कहा कि शिव जयंती परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का महान स्मृति पर्व है. महाशिवरात्रि का महापर्व कई आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए है. यह पर्व सभी पर्वों में महान और श्रेष्ठ है, क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार महापर्व है. कार्यक्रम का संचालन शशि रंजन ने किया. इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल चंदन साह, पररिया पंचायत के सरपंच भगवान साह, सुरेश यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिवार के सभी सदस्य, रूपा बहन, नूतन बहन, मुस्कान बहन, शोभा सर्राफ, कविता अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, सज्जन शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन