महर्षिमेंही की मनायी गयी 141वां जयंती

Updated:
विज्ञापन
महर्षिमेंही की मनायी गयी 141वां जयंती

भजन संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी और आकर्षक झांकी निकालकर संत महर्षिमेंही का जयंती मनाया

विज्ञापन

आलमनगर नगर पंचायत सहित प्रखंड के विभिन्न जगहों पर महर्षिमेंही के 141वां जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस मौके पर प्रभात फेरी, झांकियां एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया. संतमत सत्संग के संस्थापक रहे महर्षिमेंही परमहंस जी महाराज के 141वां जयंती पर आलमनगर सत्संग आश्रम सहित खुरहान, महमूदा, बसनवाड़ा, कोदरा घाट, गौछीडीह आदि जगहों पर संतमत के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ महर्षिंमेही अमर रहे जयकारा लगाते हुये भजन संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी और आकर्षक झांकी निकालकर संत महर्षिमेंही का जयंती मनाया. वहीं महमुदा में सत्संग आश्रम के साथ-साथ मेंही शाही आचार्यकुलम के छात्र-छात्राओं ने महर्षि मेंही के चित्रों के साथ प्रभात फेरी निकाला. विभिन्न जगहों निकले प्रभात फेरी में संत स्वामी फुलेंद्र बाबा, प्राचार्य प्रिया पटेल, अशोक सुरेका, दिलीप दास, उमेश सुरेका, सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुगण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन