नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
मधेपुरा.
लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण सोमवार से शुरू किया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. डीएम ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि महिलाओं को कौशल प्रदान करना समाज की उन्नति के लिए अनिवार्य है. इस योजना की खास बात यह है कि महिलाओं को न केवल सिलाई का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा, बल्कि प्रशिक्षण की समाप्ति पर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निशुल्क सिलाई मशीन भी प्रदान की जायेगी. लायंस क्लब के मनीष कुमार सर्राफ ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता को दोहराते हुये. इस वर्ष भी लगभग 20-25 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सचिव आलोक कुमार मंडल ने बताया कि कार्यक्रम की देखरेख क्लब की सक्रिय महिला सदस्यों द्वारा की जा रही है, जिनमें मुख्य रूप से उर्मिला अग्रवाल, अर्पणा, मुन्नी कुमारी एवं क्लब की अन्य महिला सदस्य शामिल हैं. कार्यक्रम में डॉ आरके पप्पू, चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार राजू, मनोज कुमार राय, सुधाकर पांडे, डॉ संजय कुमार, नंदिनी बरनवाल आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










