मधेपुरा की रिद्धी ने नेपाल में जीता ब्रॉन्ज, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा की रिद्धी ने नेपाल में जीता ब्रॉन्ज, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान

मधेपुरा की रिद्धी ने नेपाल में जीता ब्रॉन्ज, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित सागरमाथा कप इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता में मधेपुरा की बाल नृत्यांगना रिद्धी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल नाम किया. इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है.

मधेपुरा.

मधेपुरा की बाल नृत्यांगना रिद्धी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है. होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल, मधेपुरा की छात्रा रिद्धी ने छह व सात जून 2026 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित सागरमाथा कप इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता. रिद्धी अभिषेक शर्मा की पुत्री हैं. उन्होंने नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा मधेपुरा के प्रसिद्ध नृत्यशाला डांस एकेडमी से प्राप्त की है.

प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान समेत कई देशों के करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. रिद्धी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

स्कूल व एकेडमी ने की सराहना

होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल की डायरेक्टर बंदना कुमारी ने रिद्धी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि रिद्धी ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि रिद्धी अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

नृत्यशाला डांस एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक आर्या और किट्टू ने कहा कि रिद्धी की लगन, मेहनत और अनुशासन काबिल-ए-तारीफ है. रोजाना की कठिन प्रैक्टिस का ही परिणाम है कि उसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने रिद्धी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पिता ने जताया आभार

रिद्धी के पिता अभिषेक शर्मा ने एकेडमी के गुरुजनों और स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मधेपुरा की हर बेटी रिद्धी से प्रेरणा ले सकती है.

बिहार डांस स्पोर्ट यूनिट के अध्यक्ष सूरज वर्मा, बंगाल डांस स्पोर्ट यूनिट के अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, हेड ऑफ इंचार्ज कुंदन पंडित तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी बीडीएसयू नवीन सिंह राजपूत ने रिद्धी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.B

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन