मधेपुरा में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के 113 मामलों का होगा निपटारा

मधेपुरा में चेक बाउंस के 113 मामलों के निपटारे के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके लिए दो बेंचों का गठन किया गया है।
Madhepura Lok Adalat: मधेपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से 18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी. डीएलएसए की सचिव-सह-जज पूजा कुमारी साह ने बताया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत जिले में लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन कराया जाएगा.
113 मामलों को किया गया चिन्हित
डीएलएसए के अनुसार जिले में चेक बाउंस से जुड़े कुल 253 मामले लंबित हैं. इनमें से 113 मामलों को विशेष लोक अदालत में सुनवाई और निपटारे के लिए चिन्हित किया गया है. इन मामलों से जुड़े 236 पक्षकारों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है.
दो मामलों का पहले ही हुआ निपटारा
पूजा कुमारी साह ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पहले ही दो मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है. वहीं 18 जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में लगभग आठ और मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निपटारे की संभावना है.
दो बेंचों का किया गया गठन
Madhepura Lok Adalat: विशेष लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया है. मधेपुरा सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशांक कुमार की अध्यक्षता में एक बेंच कार्य करेगी. वहीं उदाकिशुनगंज न्यायालय परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सौरभ कुमार के नेतृत्व में दूसरी बेंच मामलों की सुनवाई करेगी.
समझौते से मिलेगा त्वरित न्याय
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराएं. इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा.
ALSO READ: मधेपुरा में स्वास्थ्य केंद्र पर कब्जे का आरोप, पंचायत भवन से चल रही स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










