आई लव मधेपुरा सेल्फी प्वाइंट के सामने कचरे का अंबार, शहर की छवि पर उठे सवाल

सेल्फी प्वाइंट के पास फैला कचड़ा
मधेपुरा का 'आई लव चकाचक मधेपुरा' सेल्फी प्वाइंट इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था का प्रतीक बन गया है. आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के ठीक सामने प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जो शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहा है.
मधेपुरा शहर का चर्चित 'आई लव चका चक मधेपुरा' सेल्फी प्वाइंट इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था का प्रतीक बन गया है. नगर परिषद की ओर से स्थापित इस आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के ठीक सामने सड़क किनारे प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है और बाहर से आने वाले लोगों पर भी गलत संदेश जा रहा है.
सेल्फी प्वाइंट के सामने फैली गंदगी बनी परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थान शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. कई लोग यहां रुककर सेल्फी और फोटो भी लेते हैं. लेकिन सामने फैले कचरे के कारण पूरे स्थल की खूबसूरती फीकी पड़ गई है. लोगों का कहना है कि सफाई के अभाव में यहां से दुर्गंध भी आने लगी है.
नगर परिषद के दावों पर उठ रहे सवाल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद नियमित सफाई और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई देती है. यदि शहर की पहचान वाले स्थान की ऐसी स्थिति है, तो अन्य मोहल्लों और गलियों की सफाई व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.
शहर की छवि हो रही प्रभावित
लोगों का कहना है कि बाहर से आने वाले पर्यटक और आगंतुक जब इस स्थान पर पहुंचते हैं तो सबसे पहले उनकी नजर कचरे के ढेर पर पड़ती है. इससे शहर की सकारात्मक छवि प्रभावित होती है. स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों में भी गलत संदेश जाता है.
नियमित सफाई की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि सेल्फी प्वाइंट के सामने जमा कचरे का तत्काल उठाव कराया जाए और यहां नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. लोगों का कहना है कि शहर की पहचान बने इस स्थल को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
ALSO READ: मधेपुरा में स्वास्थ्य केंद्र पर कब्जे का आरोप, पंचायत भवन से चल रही स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










