मंगलवार से खुलेगा नया राशन कार्ड पोर्टल, पात्र परिवार कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन
आज से नया राशन कार्ड बनाने के लिए खुल रहा है पोर्टल

मधेपुरा जिले के पात्र परिवारों के लिए अच्छी खबर है. नया राशन कार्ड पोर्टल खोल दिया गया है. जिन परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है या नाम कट गया है, वे आज से नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे. आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी यहाँ पाएं.

विज्ञापन

New Ration Card: मधेपुरा जिले के पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. आज से नया राशन कार्ड पोर्टल खोल दिया जाएगा. इसके माध्यम से ऐसे परिवार, जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है या किसी कारणवश उनका नाम राशन कार्ड से हट गया है, वे नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने लोगों से समय पर आवेदन करने की अपील की है.

इन लोगों को मिलेगा आवेदन का मौका

बीडीओ ज्योति गामी ने बताया कि सभी पात्र परिवार, जो राशन कार्ड की सुविधा से वंचित हैं, आज से नए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जिन लाभुकों का नाम पूर्व में किसी कारण हट गया है, वे भी आवश्यक कागजात के साथ पुनः आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए आवेदन प्रपत्र परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, परिवार का तीन रंगीन फोटो, प्रपत्र के बिंदु संख्या-10 के अनुसार शपथ पत्र तथा आवासीय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा.

यहां कराया जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन

आवेदक अपने पंचायत के कार्यपालक सहायक के माध्यम से आवेदन करा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा प्रखंड स्थित आरटीपीएस केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

समय पर आवेदन करने की अपील

New Ration Card: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और बिना विलंब आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जांच के बाद पात्र लाभुकों को समय पर राशन कार्ड का लाभ मिल सके.

ALSO READ: मधेपुरा में स्वास्थ्य केंद्र पर कब्जे का आरोप, पंचायत भवन से चल रही स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग


विज्ञापन
सुशांत कुमार

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन