मधेपुरा में फिर लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा में फिर लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर

प्रतीकात्मक तस्वीर

“पासपोर्ट सेवा – आपके द्वार” पहल के तहत 24 से 26 मई 2026 तक समाहरणालय परिसर में विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस तीन दिवसीय शिविर में नागरिक स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: जिले के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाना अब और आसान होने जा रहा है. विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से “पासपोर्ट सेवा – आपके द्वार” पहल के तहत 24 से 26 मई 2026 तक समाहरणालय परिसर में विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस तीन दिवसीय शिविर में नागरिक स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मधेपुरा अभिषेक रंजन (आईएएस) और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना स्वधा रिज़वी संयुक्त रूप से करेंगे. शिविर में प्रतिदिन 55 आवेदन, यानी कुल 165 आवेदनों के निष्पादन की व्यवस्था की गई है.

जिला प्रशासन के अनुसार, जनवरी 2026 में आयोजित पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला था. इसी को देखते हुए दूसरी बार यह सुविधा जिले में उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी जिले में दूसरी बार मोबाइल वैन शिविर का आयोजन होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से यह 18वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा. इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते समय इस सुविधा का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन