मधेपुरा में 24 से 26 मई तक लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप, घर के नजदीक बनेगा पासपोर्ट

कैम्प के लिए बनाया गया पोस्टर
Madhepura news: जारी सूचना के अनुसार मधेपुरा में स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने के कारण लोगों की सुविधा को देखते हुए यह विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है. इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
Madhepura news: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:
जिले के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में 24 मई से 26 मई 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप लगाया जाएगा. जिला प्रशासन ने लोगों से समय रहते ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने की अपील की है.
जारी सूचना के अनुसार मधेपुरा में स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने के कारण लोगों की सुविधा को देखते हुए यह विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है. इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
प्रशासन के मुताबिक स्लॉट बुकिंग के बाद आवेदकों को निर्धारित तिथि पर समाहरणालय परिसर पहुंचकर अपने सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. पता प्रमाण के लिए 22 प्रकार के स्वीकृत दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की आवश्यकता होगी. वहीं जन्म तिथि प्रमाण के लिए पांच प्रकार के मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
इसके अलावा विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान द्वारा जारी प्रमाण-पत्र भी जमा करना होगा.
जिला प्रशासन ने बताया कि यदि कोई आवेदक सरकारी कर्मचारी है तो उसे सामान्य दस्तावेजों के अतिरिक्त विभाग द्वारा निर्गत “ए/जी” अथवा अनुबंध “एच” भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक लोगों से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है ताकि उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहरों का चक्कर न लगाना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










