महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भगवान शिव की बारात

Updated at : 27 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भगवान शिव की बारात

महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भगवान शिव की बारात

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाय गया. इससे शिवालय हर-हर महादेव से गूंज उठा. वही अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां पर दो दिनों से अष्टयाम का कार्यक्रम जारी है. मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति ने व्यापक व्यवस्था कर रखा है. लोग शिव मंदिर में सुबह से पूजा करने पहुंच गये. हजारों महिला व पुरुष भक्तों ने जलाभिषेक किया.

बाबा की निकली बारात

अनुमंडल मुख्यालय के शिव दुर्गा मंदिर पटेल चौक स्थित बाबा भोलेनाथ की मंदिर से शिव विवाह को लेकर बारात निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. विभिन्न वेष भूषा में लोग नाचते गाते झूमते नजर आया. लोग पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया. हर कोई अपने को शिवभक्त होने की बात कहते रहे हैं. भोलेनाथ का जयकारा लगता रहा. उमा महादेव मंदिर मझहरपट्टी में विवाह का रश्म पूरा हुआ. बाबा को बारात को लेकर लोग उत्साहित थे. इस दौरान मंदिर कमेटी के संयोजक नवीन कुमार यादव, सचिव अनिल मंडल, पुलकित मेहता, बबलू यादव, राजन कुमार, परमानंद कुमार, रंजन कुमार, आलोक मंडल, पप्पू गुप्ता, राजू कुमार जग्गा, पुनित मंडल, सुमन, अंकेश, लव कुमार, दिलखुश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन